अपने पापों की सजा भुगत रहा पाकिस्तान, एक किलो गेहूं के लिए हो....  छीना झपटी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2023 - 01:26 PM (IST)

अम्बेडकरनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर अंबेडकरनगार पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने 12.12 अरब की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की करोड़ों की परियोजना शामिल है।

 

इसके बाद ड्रग वेयर और महात्मा ज्योतिबा फुले संयुक्त जिला चिकित्सालय के आईपीएचएस लैब का भी लोकार्पण किया। सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार की जमकर तारीफ की है। इस दौरान सीएम योगी ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला।

PunjabKesari

मोदी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया
सीएम ने कहा कि पाकिस्तान अपने पापों की सजा भुगत रहा है। जहां की जनता दाने- दाने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि कोरोना कॉल खंड में मोदी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के हर देश कोरोना काल खंड में मजबूर रहे, लेकिन हमारी सरकार ने जीवन और जीविका बचाने का काम किया।

अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा
उन्होंने कहा कि 9 साल के अंदर में सभी  को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। काशी का विकास हो रहा है। आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सीएम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है इससे अम्बेडकर नगर का भी विकास होगा। उन्होंने कहा कि आज देश की पहचान वैश्विक मंच पर हुई है।  उन्होंने कहा कि आज आतंकवाद और नक्सलवाद धीरे- धीरे समाप्त हो रहा है।

370 हटा कर एक देश एक निशान, एक संविधान लागू किया 
 उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटा कर एक देश एक निशान, एक संविधान लागू  किया गया। आज भारत ने ब्रिटेन को  पछाड़कर  पांचवीं नम्बर की अर्थव्यवस्था बना है। यह भारत के लिए गौरव की बात है। एक किलो गेहूं के लिए पाकिस्तान में छीना झपटी हो रही है।  भारत से अलग होने के  वाले देश की आज हालात बुरा हाल हो है। उन्हें ने कहा कि उसे अपने पापों की सजा मिलनी ही चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static