कांग्रेस के राज में सरदार पटेल और डा. अंबेडकर जी को सम्मान नहीं मिलाः स्वतंत्र देव सिंह

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 03:35 PM (IST)

लखनऊः आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने तिरंगा फहराया। इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम लोग तिरंगा झंडा फहराकर मनाते हैं। एक दिन देश का बंटवारा हुआ था आज देश आज़ाद हुआ है। 8 सालों में देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों में आया है। सभी स्वतंतता संग्राम सेनानियों का उन बलिदानियों का सम्मान हुआ है।

कांग्रेस के शासन में सरदार पटेल से लेकर बाबा भीम राव आंबेडकर तक कोई पूछने वाला नहीं था। नरेंद्र मोदी के आने के बाद सरदार पटेल की 182 मीटर प्रतिमा लगाकर विश्व में देश का मान बढ़ाया गया। बाबा भीम राव जी को पंच तीर्थ घोषित करके दलित, वंचित समाज के लोगों को एक सम्मान बढ़ाने का काम किया। देश से चोरी हुई मुर्तियां वापस देश में लाने का काम किया।प्रधानमंत्री जी देश-विदेश में कहीं भी जाते हैं तो वहां के लोग भारतीय जनता पार्टी का झंडा लेकर नहीं तिरंगा लेकर दौड़ते हैं। भारत माता की जय का नारा लगाते हैं। यह देश का सम्मान है।  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static