महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में युवक को लोगों ने पकड़ा- हाथ पैर रस्सी से बांध कर पीटा, वीडियो वायरल
punjabkesari.in Tuesday, Apr 05, 2022 - 01:48 PM (IST)

कुशीनगर: जिले में युवक को तालिबानी सजा देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग युवक की पिटाई कर रहे जबकि महिला युवक को बचा रही है। उसके बावजूद भी भीड़ ने युवक को रस्सी से हाथ पैर बांध कर जमकर पीटा जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक को महिला के साथ अपत्तिजनक हालात में उसके पड़ोस के लोगों ने पकड़ लिया था। उसके बाद उसकी पिटाई कर दी। बाद में किसी ने घटना का वीडियो वायरल कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मामला कुशीनगर जिले के नेबुआनौरंगिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां पर एक महिला को गांव के लोगों ने एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद पड़ोस के लोगों ने उसे पकड़ लिया। युवक को रस्सी से बांध कर जमकर पीट डाला। वहीं वायरल वीडियो के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का पति विदेश में रहता है। महिला अपने बच्चों और ससुर के साथ रहती है। इसी दौरान युवक का महिला से सम्पर्क में आई और उसके बीच संबंध बन गए। वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि भी व्यक्ति को कानून को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।