गाजीपुर में गरजे PM मोदी, कहा- किसानों की बदहाली कांग्रेस के पापों का परिणाम

punjabkesari.in Saturday, Dec 29, 2018 - 02:57 PM (IST)

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गाजीपुर में आईआईटी कॉलेज के ग्राउंड पहुंचे। यहां केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मंत्री मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने राजभर समाज की जनसभा में महाराजा सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी किया। इसके अलावा जिले में 230 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी किया। हमेशा की तरह इस बार भी पीएम ने अपना संबोधन भोजपुरी में शुरू किया।

सबसे पहले उन्होंने गाजीपुर के शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव के समय में लोग घरों में ताला नहीं लगाते थे। विदेशी आक्रांता का सुहेलदेव ने डटकर सामना किया। उन्होंने अपने राज्य को सुंदर रूप दिया। अनेकों राजाओं के लिए वह प्रेरणास्त्रोत थे। उन्होंने मां भारती के सम्मान के लिए भी योगदान दिया। भारत की सुरक्षा में भी उनका बड़ा योगदान है। वह सदैव सबको साथ लेकर चलते थे। सुहेलदेव का टिकट अब घर-घर पहुंचने वाला है। जल्द ही सुहेलदेव की याद में भव्य स्मारक बनाया जाएगा।

PunjabKesariकिसानों की बदहाली कांग्रेस के पापों का परिणाम
इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन सिर्फ 800 किसानों का कर्ज माफ किया गया। किसानों की बदहाली कांग्रेस के पापों का परिणाम है। कांग्रेस ने स्वामीनाथन कमीशन को लागू नहीं किया। अगर ये रिपोर्ट लागू हो जाती तो आज किसान कर्जदार ना होता। एमपी, राजस्थान और छतीसगढ़ में यूरिया की किल्लत है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने चोर दरवाजे से सरकार बनाई है। कालाबाजारी करने वाले अब मैदान में आ गए हैं।

उत्तर प्रदेश के लघु उघोगों को किया जाएगा मजबूत 
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लघु उघोगों को मजबूत किया जाएगा। पूर्वांचल को एक बड़ा मेडिकल हब बनाया जाएगा। आज सरकार जनता की सभी समस्याओं का समाधान कर रही है। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। पूर्वांचल में 100 बेड वाला प्रसुता अस्पताल बनेगा। इस अस्पताल से हर किसी को फायदा मिलेगा। हमारे राज में गरीब से भी गरीब लोगों की सुनवाई हो रही है। फीता काटने की परंपरा को हमने बदला। संवेदनशीलता प्रशासन का स्वभाव है। प्रदेश में हजारों करोड़ की योजनाएं तैयार हो रही है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static