PM मोदी पहुंचे महोबा, अर्जुन सहायक बांध परियोजना का किया लोकार्पण

punjabkesari.in Friday, Nov 19, 2021 - 04:22 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दौरे कर रहे है। इसी क्रम पीएम मोदी तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत  बुंदेलखंड और झांसी से की हैं। उन्होंने इस दौरान अर्जुन सहायक बांध परियोजना का लोकार्पण किया। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड के कोने-कोने में जल पहुंचकर लोगों की प्यास बुझाने का काम किया जा रहा है।

PunjabKesari


उन्होंने कहा कि हम बुंदेलखंड से पलायन को रोकने के लिए इस क्षेत्र को रोजगार में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और यूपी डिफेंस कॉरिडोर भी इसका एक बहुत बड़ा प्रमाण है।अर्जुन सहायक बांध परियोजना की शुरुआत प्रधानमंत्री ने 2014 में की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने 99 ऐसी परियोजना चिन्हित की जिससे सिंचाई में क्रांति आए जिसमें से  46 परियोजना पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से इस क्षेत्र के लोगो के प्यास बुझाने का प्रयास किया गया है।  उन्होंने कहा कि मैं राजस्थान जाता हूं वहां पर एक बूंद जीवन के लिए जरूरी है। पीएम ने कहा कि  2024 तक इस परियोजना को पूरा कर लिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static