PM Modi की मां हीरा बा का निधन: मायावती,अखिलेश यादव समेत विपक्ष के सभी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, पढ़ें यूपी की 10 बढ़ी खबरें
punjabkesari.in Saturday, Dec 31, 2022 - 07:28 AM (IST)

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की मां हीराबेन का शुक्रवार को तड़के यहां एक अस्पताल (Hospital) में निधन हो गया। हीराबेन (Heera Ba) को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह अहमदाबाद के ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर' में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने अपने बुलेटिन में बताया, ‘‘ हीराबेन मोदी का यू एन मेहता हार्ट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 30 दिसंबर 2012 को तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए लिखा है वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीटक गहरा दुख व्यत किया। भाजप के सभी नेताओं ने मां के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
लखनऊ : UP Nagar Nikay Chunav उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पदाधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की। इस दौरान उन्होंने बैठक से पहले पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन भी रखा। मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी माता जी श्रीमती हीराबेन मोदी का निधन होने की खबर अति दुखद है।
2- UP में घना कोहरा बना जानलेवा, ई-रिक्शा चालक सहित दो लोगों की मौत
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में घने कोहरे के बीच हुई दुर्घटनाओं में एक ई-रिक्शा चालक सहित दो लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गए।
3-Brijesh Pathak से वकालत सीखी पर पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में कैसे जाते हैं ये नहीः Salman Khursheed
Mathura मथुरा: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) तीन जनवरी को मथुरा आएगी। यात्रा से पहले कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khursheed) मथुरा पहुंचे। स्थानीय होटल में कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
4- हैरतअंगेज! अधिकारियों ने स्वच्छ भारत मिशन का बनाया मजाक, बिना चारदीवारी के एक साथ लगा दी 4 टॉयलेट सीट
बस्ती: उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के रूधौली ब्लॉक के धंसा गांव में जिला पंचायत राज विभाग का एक और कारनामा सामने आया है। जहां समुदाय शौचालय में एक साथ चार शीट लगा दी गई है।
5- UP News: पेट्रोल पंप से लाखों का कैश लूटकर फरार हुए बदमाश, वारदात से पहले बंद किए थे CCTV कैमरे
हमीरपुर : यूपी (UP) में पुलिस (Police) से बेखौफ दबंगों के हौसले और भी बुलंद होते जा रहे है। जहां पर बदमाश दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दे देते है। इस सब के बीच ताजा मामला जिले के थाना चिकासी के बरौली मोड़ के पास का है। जहां पर बरौली मोड़ के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर कैमरा बंद करके केबिन से चोर 6.87 लाख रुपए चुराकर ले गए।
6- Noida Authority: अवैध कब्जा हटाने गए अधिकारियों पर हमला, CCTV फुटेज के अधार पर चार गिरफ्तार
नोएडा, Noida Authority: उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में एक डूब क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रही जिला प्रशासन की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
7- शर्मनाक! महिला ने अपने पति, जेठ और नंदोई पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
Noida: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के दनकौर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति, जेठ और नंदोई के खिलाफ उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
8- Akhilesh: पूर्व विधायक इजहार और सपा नेता डॉ हरबेश शाक्य को अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि
फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कस्बे से पूर्व विधायक इजहार आलम खा समेत डॉ हरबेश शाक्य के घर पहुंकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अखिलेश ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह समय राजनीतिक बयान बाजी का नहीं है। आज देश के प्रधानमंत्री मोदी जी की मां का देहांत हो गया है।
9- Bareilly: दीक्षांत समारोह में बोलीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेलः डॉक्टर के चेहरे की मुस्कान में मरीज को नजर आता है भगवान
areilly बरेलीः गुरुवार को रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (Ruhelkhand Medical College and Hospital) के ऑडिटोरियम में बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (Bareilly International University) का चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ।
10- यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को मिल सकता है 6 महीने के सेवा विस्तार, 31 तारीख को है रिटायरमेंट
लखनऊ: यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को 6 महीने के सेवा विस्तार मिल सकता है। बता दें कि पिछले साल 31 दिसम्बर 2021 को मिश्रा का रिटायरमेंट था, लेकिन एक साल का सेवा विस्तार देकर उन्हें यूपी का मुख्य सचिव बनाया था। अब 31 दिसम्बर 2022 को रिटायरमेंट है।