किशोरी से बलात्कार के आरोपी किशोर को पुलिस ने हिरासत में लिया, पीड़िता की मां ने दर्ज कराया था केस

punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2023 - 07:09 PM (IST)

बलिया: जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में एक 16 साल की किशोरी को कथित रूप से अगवा करने के बाद उससे बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को उसी के गांव के रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने गत 19 जुलाई को अगवा कर लिया था। थाना प्रभारी राज कपूर सिंह ने बताया कि इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर 15 वर्षीय किशोर के विरुद्ध गत 25 जुलाई को नामजद मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी को बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के एक स्थान से मुक्त करा लिया। किशोरी ने बयान दिया है कि किशोर ने अगवा करने के बाद उससे बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर इस मामले में किशोर के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी किशोर को बृहस्पतिवार को उसके घर से हिरासत में ले लिया तथा विधिक कार्यवाही के बाद उसे किशोर न्यायालय भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:- लव मैरिज का खौफनाक अंत! गर्भवती पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, बोला- बहुत झगड़ा करती थी...मैंने मार डाला


Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के घर जाकर मृतका का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, मृतका की मां ने अपने दामाद और बेटी के जेठ गंभीर आरोप लगाए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static