पुलिस ने सिर कटी लाश का 24 घंटे में खोला राज: पति ने सौतेले पुत्रों के साथ मिलकर की थी हत्या; वजह कर देगी हैरान
punjabkesari.in Saturday, Sep 30, 2023 - 02:08 AM (IST)

Banda News, (जफर अहमद): जिले के मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित चमरहा गांव में बुधवार की शाम अज्ञात महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई थी। जिसकी बड़ी बेरहमी से हत्या की गई थी। इस महिला की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने हत्या में शामिल दूसरे पति और दो सौतेले पुत्रों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला सौतेले पुत्रों से अवैध संबंध बनना चाहती थी। इसी वजह से महिला की नृशंस हत्या गई।
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 27 सितम्बर को शाम करीब 7 बजे थाना मटौन्ध क्षेत्र के ग्राम चमरहा में मध्य प्रदेश की सीमा के पास एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ था। सिर व धड़ एक दूसरे से लगभग 50 मीटर की दूरी पर बरामद हुए थे। जिसके सम्बन्ध में थाना मटौन्ध पर अभियोग पंजीकृत करते हुए मामलें की छानबीन की जा रही थी। फिल्ड यूनिट डॉग स्क्वायड की टीमों द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए वैज्ञानिक एवं तकनिकी साक्ष्यों का संकलन किया गया था। वैज्ञानिक तकनिकी, जीपीएस टेक्नोलॉजी, मिसिंग परसन डेटा बेस आदि का प्रयोग व सदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए आज शुक्रवार को थाना मटौन्ध व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा घटना का 24 घण्टे के भीतर सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
मृतका का सौतेले बेटे सूरज प्रकाश से थे अवैध सम्बन्ध
एसपी ने बताया कि बरामद शव के शिनाख्त में पाया गया कि शव माया देवी पत्नी रामकुमार अहिरवार निवासी पहरा थाना गौरीहार जनपद छतरपुर म.प्र. का था। इस सम्बन्ध में मृतका के परिजनों से जानकारी की गई। जांच में पाया गया कि मृतका माया देवी की दो शादी हुई थी। जिसमें वह दूसरे पति के साथ रहती थी। जिसके पूर्व में 2 लड़के सूरज प्रकाश उम्र करीब 22 वर्ष व छोटू उर्फ बजेश उम्र करीब 19 वर्ष था। मृतका का सौतेले बेटे सूरज प्रकाश से अवैध सम्बन्ध थे तथा महिला इस लड़के को लगातार अपने साथ रहने के लिये विवश करती थी। साथ ही महिला दूसरे सौतेले बेटे बृजेश को भी अवैध सम्बन्ध बनाने के लिये परेशान करती थी। कहना न मानने पर दुष्कर्म के आरोपों में फसानें की धमकी देती थी। जब इस बात की जानकारी मृतका के पति व अन्य परिवारीजनों को हुई तो उन्होंने उसकी हत्या करने की योजना बनाई।
मृतका के पति रामकुमार, दोनो सौतेले बेटे सूरज प्रकाश व छोटू उर्फ बृजेश तथा भतीजे उदयभान ने मिलकर 25 सितम्बर को महिला को पिक-अप में बैठाकर चमरहा गांव की सीमा पर लाये तथा झाड़ियों में पिक-अप से उतारकर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद कुल्हाड़ी से सिर को धड़ से अलग कर दिया। पहचान छिपाने के उदेश्य से सिर को कुछ दूरी पर फेक दिया तथा उंगलियों को भी काट दिये थे। संवेंदनशीलता के आधार पर तकनीक आदि का प्रयोग करते हुए मामलें का खुलासा किया तथा घटना में शामिल चारों अभियुक्तों थाना मटौन्ध क्षेत्र के ग्राम दूरेडी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपयें के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में राम कुमार अहिरवार पुत्र झल्ली अहिरवार (मृतका का पति), सूरज प्रकाश पुत्र राम कुमार अहिरवार (सौतेला पुत्र) छोटू उर्फ बृजेश अहिरवार पुत्र रामकुमार (सौतेला पुत्र) व उदयभान अहिरवार पुत्र राम सजीवन अहिरवार सभी निवासी पहरा थाना गौरीहार जनपद छतरपुर म.प्र. (मृतका का भतीजा) शामिल है।इनके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलोरो पिकअप, कुल्हाड़ी व 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ravi Pradosh vrat 2023: दिसंबर माह के पहले प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, फर्श से अर्श पर पहुंच जाएगा व्यापार

Masik Shivratri: साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि पर इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ

Mayawati News: मायावती ने BSP की विरासत आकाश आनंद को सौंपी, बनाया अपना उत्तराधिकारी

खत्म हुआ 6 महीने का इंतजार, इस तारीख को होंगे कुश्ती संघ के चुनाव