राजेसुल्तानपुर में सियासी घमासान - समर्थकों संग नगर पंचायत अध्यक्ष धरने पर बैठे, बोले- जिलाध्यक्ष मांगे माफी

punjabkesari.in Friday, Oct 03, 2025 - 06:56 PM (IST)

अंबेडकर नगर (कार्तिकेय द्विवेदी): उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर जिले में  भाजपा जिलाध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष राजेसुल्तानपुर के बीच विवाद अब तूल पकड़ लिया है।  नगर पंचायत अध्यक्ष राजेसुल्तानपुर अपने समर्थकों के साथ बुधवार को धरने पर बैठ गए। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी पर अपमानित और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष राजेसुल्तानपुर विनोद प्रजापति ने और उनके समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की और मांग की कि भाजपा जिलाध्यक्ष आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक माफी नहीं मिलेगी, तब तक धरना जारी रहेगा।

गौरतबलब है कि मामले की पृष्ठभूमि तीन दिन पहले की है, जब भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी एसडीएम के साथ नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर पहुंचे थे। नगर पंचायत अध्यक्ष का आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने बिना किसी प्रोटोकॉल के कर्मचारियों की हाजिरी ली और उन्हें सदन से अपमानित कर बाहर निकलवा दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने इसे अपने पद और संस्था का अपमान बताते हुए विरोध दर्ज कराया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static