यूपी महिला पुलिस ने शातिर बदमाश का किया एनकाउंटर, घायल होने पर कंधे पर टांग कर ले गईं अपने साथ; रोने और माफी मांगने लगा आरोपी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 23, 2025 - 10:26 AM (IST)

गाजियाबाद: यूपी महिला पुलिसकर्मियों के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। महिला पुलिसकर्मियों ने फरार चल रहे शातिर बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर पर गोली लगी है, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार किया और कंधे पर टांग कर अपने साथ ले गईं। इस दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों से माफी मांगता रहा।

PunjabKesari
महिला पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़
बता दें कि शातिर बदमाश जितेंद्र लूट और चोरी के आठ मामलों में वांछित था। बीती रात चौकी लोहियानगर के पास महिला थाने की पुलिस टीम गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। तभी स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति को रोका गया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की और गोलियां चलाने लगा। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की और बदमाश के पैर पर गोली मार दी। जिसके बाद वो घायल होकर गिर गया। महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया, कंधे पर टांग कर अपने साथ ले गईं।

 

 

माफी मांगता रहा आरोपी
आरोपी महिला पुलिसकर्मियों से माफी मागने लगा और कहने लगा कि उसने बचने के लिए गोली चलाई थी। पुलिस ने उसके पास से चोरी की स्कूटी, एक टैबलेट, एक मोबाइल फोन और एक अवैध तमंचा बरामद किया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static