दिल्ली मार्च को निकले किसान यूनियन के अध्यक्ष अखिल संघर्षी हिरासत में, बोले- पुलिस का रवैया दमनात्मक
punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 01:46 PM (IST)

एटा: कृषि कानूनों के विरोध में उत्तर प्रदेश के एटा से अखिल भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली मार्च को निकले अध्यक्ष अखिल संघर्षी के अनेक किसान नेताओं को पुलिस ने आज हिरासत में ले लिया।
बता दें कि अखिल भारतीय किसान यूनियन के नेताओं और कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय राजमार्ग 91 से हिरासत में लिया गया। किसान यूनियन के नेता और कार्यकर्ता किसानों की 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड में शामिल होने जा रहे थे। अखिल संघर्षी ने कहा कि पुलिस का रवैया दमनात्मक है। उनके जाने से राज्य में कानून व्यवस्था खराब नहीं होनी थी।