राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग जारी: CM योगी ने डाला वोट, जानें यूपी से द्रौपदी मुर्मू को मिलेंगे कितने वोट

punjabkesari.in Monday, Jul 18, 2022 - 10:25 AM (IST)

लखनऊ: देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार को यूपी विधानसभा के तिलक भवन में भी सुबह 10 बजे से मतदान जारी है। राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष समर्थित यशवंत सिन्हा दो उम्मीदवार हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में मतदान किया है।

बता दें कि वोटिंग के दौरान यूपी के माननीय मतदान करेंगे। बीजेपी ने जिस तरह से विपक्ष में सेंधमारी की है उससे द्रौपदी मुर्मू के पाले में 78 फ़ीसदी से अधिक वोट जाता दिख रहा है। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को क्रॉस वोटिंग का डर भी सता रहा है। 

दरअसल, सपा की सहयोगी सुभासपा ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है। सुभासपा के 6 विधायक हैं। उधर यशवंत सिन्हा का समर्थन करने वाली समाजवादी पार्टी ने यह दावा किया है कि ओमप्रकाश राजभर के तीन विधायक उसके साथ हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static