जेल में कैदी बहुत डिप्रेशन में हैं मैने उनकी पीड़ा को नजदीक से देखा: अजय लल्लू

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 01:38 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जेल से रिहा होने के बाद एक बयान में बताया कि जेल में कैदी बहुत डिप्रेशन में हैं। उन्होंने कहा कि मैने जेल में कैदियों की समस्याओं को बहुत नजदीक से देखा है। मैं 27 दिन जेल रह कर आया हूं और कैदियों की पीड़ा समझ रहा हूं। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जेल में मिलने वाली कैदी को सारी सुविधाएं कोरोना के कारण बंद कर दी गई है, जिससे कैदियों के घर के लोग भी उनसे नहीं मिल पा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जल्द ही गवर्नर और मुख्यमंत्री को इस बारे में पत्र लिख कर अवगत कराएंगे। वहीं उन्होंने प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर बताया कि लॉकडाउन में घर लौटे प्रवासी मजदूरों को 7000 रुपए की आर्थिक मदद देने लिए कांग्रेस जल्द अभियान चलाएगी।

मजदूरों की घर वापसी के सवाल के जवाब में लल्लू ने कहा कि मजदूरों में अभी डर बहुत व्याप्त है।  बहुत तकलीफ़ उठाकर वह अपने अपने गांव लौटे हैं वे इस बीमारी के कारण सदमे हुए हैं। महामारी पर अभी तक कोई नियंत्रण नहीं हो पाया है। इसीलिए सरकार को चाहिए कि मजदूरों के लिए नगद पैसे का इंतजाम करें। हमारे नेता राहुल गांधी ने 7000 मजदूरों को देने की मांग उठाई है। इससे मजदूरों का मनोबल बढ़ेगा इस दिशा में कांग्रेस पार्टी केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग कर रही है कि मजदूरों के लिए सरकार सकारात्मक कदम उठाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramkesh

Recommended News

Related News

static