Priyanka Chopra के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, चोपड़ा खानदान में पसरा मातम, फादर्स डे के दूसरे दिन बहन के सिर से उठा पिता का साया.....
punjabkesari.in Tuesday, Jun 17, 2025 - 01:46 PM (IST)

UP Desk : बॉलीवुड सहित हॉलीवुड पर भी राज करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बहन और बिग बॉस 18 फेम मनारा चोपड़ा ने इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। फादर्स डे के दूसरे दिन मन्नारा चोपड़ा के सिर से पिता का साया उठ गया। उनके पिता रमन राय हांडा ने दिल्ली में 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
बता दें कि वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे और सोमवार को उनका निधन हो गया। रमन राय हांडा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के फूफा थे। मन्नारा चोपड़ा के पिता दिल्ली हाई कोर्ट में वकील थे। मन्नारा चोपड़ा की मां कामिनी चोपड़ा हांडा, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के पिता की बहन हैं। मन्नारा चोपड़ा की फैमिली और हांडा फैमिली के बीच काफी अच्छे रिश्ते थे। प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की शादी के फंक्शन्स में भी मन्नारा को अपनी फैमिली के साथ शामिल होते देखा गया था।
मन्नारा चोपड़ा के करियर की बात करें तो वे हिंदी के साथ-साथ कई तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं। वे पुरी जगन्नाध की फिल्म 'रूज' (2017), अनुभव सिन्हा की 'जिद' (2014), 'प्रेमा गीमा जंथा नाई' (2014), 'जक्कन्ना' (2016), 'थिक्का' (2016) और 'सीता' (2019) में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वे बिग बॉस 16 का हिस्सा थीं जहां उन्होंने सेकेंड रनर अप का खिताब अपने नाम किया था।