कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बनीं पूरे UP की प्रभारी, कांग्रेस को मिलेगी मजबूती

punjabkesari.in Monday, Jul 15, 2019 - 11:50 AM (IST)

 

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अब पूरे यूपी की प्रभारी बना दिया गया है। तकरीबन 6 माह पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी थी। प्रियंका गांधी के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी।

कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी पुनर्गठन की प्रक्रिया चल रही है। सिंधिया ने भी बीते दिनों इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार नया राष्ट्रीय अध्यक्ष तय होने के बाद प्रदेशों में बदलाव होगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि प्रियंका की नई नियुक्ति से संगठन को मजबूती देने के काम को गति मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static