सफलता के लिए दादी इंदिरा का अनुसरण कर रही हैं प्रियंका

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 01:31 PM (IST)

मिर्जापुरः गंगा की लहरों पर सवार होकर पूर्वी यूपी के चुनावी सफर पर निकली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला मिर्जापुर से अपने अगले पड़ाव वाराणसी के लिए कूच कर चुका है। मनोवांछित फल देने वाली विंध्यवासिनी देवी मंदिर में ‘गांधी परिवार’ के लिए जारी विशेष अनुष्ठान इस बात की तस्कीद कर रहा है कि कांग्रेस नेत्री ने राजनीतिक जीवन के सफर में दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी के रास्ते पर चलने का निश्चय किया हैै।

PunjabKesariमंदिर सूत्रों के मुताबिक विन्ध्याचल धाम में गांधी परिवार की मंगलकामना के लिए विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है। प्रियंका ने मंगलवार को मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में हाजिरी लगाई थी। उनके विन्ध्य धाम के अपने पारिवारिक पुरोहित पंडा को संकल्प देकर 'वरन' दिए जाने की यहां खासी चर्चा है। यही प्रेरणा सोनिया गांधी को भी मिली। 2004 के आम चुनावों से ठीक पहले वे यहां आई देवी की अर्चना की। परिणाम उनके अनुकूल निकला था। स्थानीय लोगों में यह चर्चा है कि चुनाव की घोषणा के बाद उनकी पहली यात्रा मनौती से जुड़ी हुई है।

PunjabKesariगांधी के पुश्तैनी पंडा सुमित पांडेय अनुष्ठान की बात स्वीकार करते हैं। यजमान की सफलता के लिए पूजा करने की भी बात करते हैं पर साध्य और पूजन के विधान पर वे कहते हैं कि कुछ बातें यजमान और पुरोहित के बीच की होती है जिसे किसी से बताया नहीं जाता। उन्होंने बताया कि प्रियंका ने साध्य पूरी होने पर कृतज्ञता ज्ञापन के लिए दोबारा आएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static