फर्जी मार्कशीट बनाने के साथ चला रहा था देह व्यापार, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी महिला और सरगना गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Feb 16, 2022 - 06:41 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पुलिस ने एक फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। दरअसल, आरोपी पुलिस के हत्थे तब चढ़ा जब एक पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को आप बीती बताई । आरोपी गरीब घर की युवतियों को बहला फुसला कर अपने घर लाता था फिर उसे बंधक बना कर देह व्यापार चलता था। इस मामले में पुलिस देहव्यार की संचालिका को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने बताया यह अपने तीन साथियों के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की लड़कियों को बहला फुसलाकर अनैतिक काम करवाती थी। मनीष के खिलाफ  एक मध्य प्रदेश की किशोरी ने बंधक बनाकर 6 साल तक रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। उसी की पड़ताल में पुलिस को इस सेक्स रैकेट की जानकारी हुई।

डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा के बताया आरोपी की पुलिस  कुंडली खंगालनी शुरू की। तो कई चौकाने वाले खुलासे हुए।  उसका एक सेक्स रैकेट से भी संबंध सामने आया है, जिसे लेकर पुलिस ने देहव्यापार की संचालिका को गिरफ्तार कर लिया गया। संचालिका  मध्य प्रदेश दमोह जगथर की रहेने वाली है। पूछताछ में पता चला कि अलग-अलग जिलों से लड़कियों को लाकर गलत काम कराती थी। उन्होंने बताया कि गरीब घर की लड़कियों को अच्छी पढ़ाई लिखाई का लालच देकर लखनऊ लाती थी फिर देह व्यापार कराती थी। अब तक लगभग दर्जनभर से ज्यादा युवतियों को अपना शिकार बना चुकी है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने एक युवती को छह साल पहले मध्यप्रदेश से पढ़ाने के नाम पर लाया था और उसका बंधक बनाकर शोषण कर रहा था। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की पुलिस पुलिस एक्टिव हुई तो उसे सभी पाप सामने आएग। फिलहाल पुलिस ने दो लोगों इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है शेष की तलाश कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static