अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी काे पड़ा भारी, पति ने की गाेली मारकर हत्या

punjabkesari.in Wednesday, Oct 30, 2019 - 04:25 PM (IST)

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में दिन-दहाड़े पति ने अपने अवैध संबंध का पत्नी द्वारा विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को छत से नीचे सड़क पर फेंक फरार हो गया। वहीं सूचना मिलने के बाद फोरेसिंक विभाग की टीम व अगौता थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी मुताबिक सडक पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा ये शव अगौता थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर भैंसरोली में रहने वाली 35 साल की शबाना का है। जिसकी हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि उसके ही पति आबिद पर है। दरअसल शबाना और आबिद का निकाह 12 साल पहले हुआ था। आरोप है कि शबाना के पति का किसी गैर महिला से अवैध संबंध था। जिसका शबाना हमेशा विरोध करती थी। जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

शव को छत से नीचे सड़क पर फेंका
बुद्धवार को पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अवैध देशी तमंचे से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। यही नहीं आरोपी पति ने अपनी पत्नी के शव को मकान की छत से नीचे सड़क पर नृशंसता तरीके से फेंक दिया और फरार हो गया। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का दावा कर रही है।
PunjabKesari
अभी एफ़आईआर प्राप्त नहीं: SP
वहीं हत्या की घटना पर एसपी अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि अभी एफ़आईआर प्राप्त नहीं हुई है। एफ़आईआर प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचायतनामा कर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस हिरासत में होगा।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static