लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का सख्ती से पालन करा रही नोएडा पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2020 - 04:37 PM (IST)

नोएडा,11 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश में शुक्रवार रात दस बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू हुई लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का अनुपालन कराने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस सख्ती से तैनात है और आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों के अलावा किसी को आवागमन के अनुमति नहीं दे रही है।
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन जैसी पाबंदिया घोषित की हैं।
उन्होंने बताया कि इसके तहत नोएडा और दिल्ली सीमा को भी सील किया गया है। इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। आवश्यक सेवाओं तथा आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई से जुड़े लोगों को छूट दी गई है।

उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालय भी खुले हैं। ऐसे कार्यालय के कर्मचारियों के लिए उनका पहचान पत्र ही पास माना जा रहा है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News

Related News

static