पूजा करने आई महिला से प्राचीन मंदिर के पुजारी ने किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Sunday, Jul 29, 2018 - 03:05 PM (IST)

नोएडाः नोएडा से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां प्रचीन मंदिर के मुख्य पुजारी ने मंदिर में पूजा अर्चना करने आई महिला के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला ने पुलिस थाने में आरोपी पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस फरार  पुजारी की तलाश में जुट गई है।

मामला थाना बादलपुर क्षेत्र का है। यहां धूममानिकपुर स्थित ढाक बाबा के मंदिर पर गांव की महिला 8 जुलाई को पूजा करने गई थी। महिला का आरोप है कि उसकी देवरानी उसे पुजारी के कमरे में फुसलाकर ले गई। वहीं इस दौरान पुजारी कन्हैया गिरी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुजारी महिला को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

पीड़िता पुलिस थाने में आरोपी पुजारी की शिकायत करने पहुंची, लेकिन पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस न आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। तब जाकर आरोपी पुजारी व पीड़िता की देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

इस मामले में डीएसपी अवनीश कुमार ने बताया कि इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी के मुताबिक घटना के बाद से ही मंदिर का आरोपी पुजारी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static