प्यार का साइड इफेक्टः अलग रह रही पत्नी काे पति ने मारी गाेली, हालात नाजुक

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 02:29 PM (IST)

फर्रुखाबाद (दिलीप कटियार)- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में प्रेम विवाह का साइड इफेक्ट सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी काे गाेली मार दी आैर फरार हाे गया। युवती अस्पताल में जिंदगी आैर माैत से जूझ रही है। 

घटना फर्रुखाबाद के सदर कोतवाली मोहल्ला नरकसा की है। दंपत्ति एक ही कारखाने में साथ साथ काम कर थे। जहां से इन दाेनाें का प्यार परवान चढ़ा ताे इन्हाेंने दाे साल पहले शादी कर ली। शादी के बाद दाेनाें में अनबन हाेने लगी। बात ज्यादा बढ़ने के कारण पत्नी, पति से अलग हाेकर अपने मायके में रहने लगी आैर यहीं लाेगाें के यहां काम करने लगी। 

PunjabKesariमहिला के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री नैना साहबगंज क्षेत्र के मोहल्ला अधइयन निवासी अर्जुन दिवाकर ने बीते दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से अर्जुन आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। जिसका नैना लगातार विरोध करती थी। इसके बावजूद पति अर्जुन की आदतों में कोई सुधार नहीं हो रहा था। 

नैना को कोई संतान ना होने का भी ताना मारा जाता था। इस दाैरान अर्जुन ने अपना सब्जी बेचने का काम भी छोड़ दिया जिससे घर में आर्थिक तंगी हो गई। अर्जुन की मारपीट से तंग होकर नैना बीते एक वर्ष से अपने पिता के घर में रह रही थी। वह लोगों के घरों में कामकाज करती थी। 

सुबह वह कादरी गेट के निकट एक गेस्ट हॉउस में काम करने जा रही थी। उसी दौरान अचानक घात लगाए खड़े उसके पति अर्जुन ने उसको तमंचे से गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी।

गंभीर रूप से घायल नैना काे स्थानीय लोगों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालात में कोई सुधार न होता देख डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि महिला की हालत नाजुक होने के कारण उसे हाई सेंटर रेफर कर दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static