Rain alert in up today:  यूपी के इन जिलों में अगले 48 घंटे में बारिश का अर्लट, इतने तारीख तक गरजेंगे बादल

punjabkesari.in Monday, Nov 03, 2025 - 02:02 PM (IST)

Rain alert in up today: प्रदेश में गर्मी का अस्तीत्व खत्म हो रहा है और ठंडक धीरे-धीरे दस्तक दे रही है। इसी बीच बारिश का टांग आड़ाना किसानों का भारी पर रहा है। मौसम विभाग की माने तो पूर्वी मध्य अरब सागर और उत्तर-पश्चिम झारखंड के आसपास एक दबाव क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से भारी बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में मौसम ने लिया करवट | Rain alert in up today

वहीं बात करें यूपी की तो अभी भी प्रदेश में चक्रवाती तूफान 'मोन्‍था' का हल्का फूल्का असर देखने को मिल रहा है। बलिया, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में पिछले 2 दिनों से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात मोन्‍था का असर 1 नवंबर को देखने को मिल सकता है। इसकी वजह से पूर्वी यूपी में भारी बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है।

बारिश से किसान परेशान | Rain alert in up today
बिना मौसम के बारिश से किसान दुखी है क्योंकि बारिश और तेज हवा का असर धान की फसल पर पड़ा है। कहीं धान की फसल कटने को तैयार है तो कहीं कटकर सूखने के लिए खेत में पड़ी है।

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदलता मिजाज | Rain alert in up today

20 शहरों में बारिश हुई, जिनमें वाराणसी, बलिया, मऊ शामिल।

झांसी में फसल खराब होने से किसान की मौत की खबर।

कौशांबी में करीब 1000 क्विंटल धान भीग गया, किसानों को बड़ा नुकसान।

बाराबंकी में सबसे कम तापमान दर्ज — न्यूनतम 17°C रिकॉर्ड किया गया।

जालौन में तापमान में 10°C की गिरावट, 32 से घटकर 22 डिग्री पहुँचा।

मिर्जापुर में तापमान 9°C तक गिरा, बड़ी ठंडक महसूस हुई।

गोरखपुर और लखनऊ मंडल में पारा 4°C गिरा, ठंड बढ़ी।

कानपुर मंडल में 2°C की गिरावट, मौसम में ठंडक का अस


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static