रामदेव द्वारा संतों को अवार्ड देने पर बोले राजभर-फिर तो जेल में बंद साधुओं को भी मिले ‘भारत रत्न'

punjabkesari.in Friday, Feb 01, 2019 - 11:02 AM (IST)

लखनऊः योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने योग गुरू बाबा रामदेव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर रामदेव संतों को भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं तो जेल में बंद साधुओं को भी भारत रत्न दिया जाना चाहिए। फिर चाहे जिंदा या मरणोपरांत ही क्यों न उन्हें दिया जाए।

दरअसल, राजभर ने रामदेव के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें बाबा रामदेव ने कहा था कि आजादी के 70 साल के बाद भी किसी संन्यासी को यह सर्वोच्च सम्मान क्यों नहीं दिया गया? यह सवाल उठाते हुए उन्होंने मांग की है कि अगला भारत रत्न किसी संन्यासी को मिले।

बता दें कि गणतंत्र दिवस से पहले केंद्र सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न के विजेताओं की घोषणा की है।  ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में देश के राष्ट्रपति के द्वारा दिया जाता है। हर साल मार्च और अप्रैल के महीने में अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित की जाती है जहां उन्हें सम्मानित किया जाता है। इस साल राष्ट्रपति ने 112 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इसमें तीन लोगों को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने की भी घोषणा की गई थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static