राजभर का तंज, कहा- योगी साधु हैं उनका स्थान मंदिर में हैं, अखिलेश को बनना चाहिए CM...

punjabkesari.in Monday, Aug 09, 2021 - 04:51 PM (IST)

वाराणसी: यूपी के वाराणसी पहुंचे भाजपा के लिए किरकिरी बने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मोदी और योगी पर जमकर तीखे जुबानी बाण चलाए तो सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के गुणगान किए। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में काम किया है। गोमती रिवर फ्रंट, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, सभी अखिलेश की देन है। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री बनना चाहिए। योगी साधु हैं उनका स्थान मंदिर हैं। ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को सर्किट हॉउस में अखिलेश यादव और सपा सरकार की जमकर सराहना की। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा 2022 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी. क्योंकि भाजपा भारतीय लूट पार्टी है। आपने देखा नहीं जब मोदी बनारस आए थे तो शाम को उन्होंने उद्घाटन किया और अगले दिन सवेरे छत ढह गया और पहले की एक घटना का जिक्र किया कि पुल बना नहीं था कि गिर गया दर्जनों लोग मर गए थे। ओम प्रकाश राजभर ने मोदी पर भी तंज कसते हुए कहा कि वो योजना बना बनाकर लूटते हैं।

जल मिशन योजना में 30 हजार करोड़ के स्कैम का आम आदमी पार्टी द्वारा आरोप लगाए जाने पर कहा कि सही है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी भारतीय  पार्टी है। सिर्फ उतना ही नहीं उससे ज़्यादा उन्होंने चुराया होगा। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आज यूपी की जनता बीजेपी को हराने के लिए समाजवादी पार्टी को एक विकल्प के रूप में देख रही है। सपा में वह दमखम भी है। अखिलेश यादव सभी क्षेत्रीय दलों को साथ मिला लें तो उत्तर प्रदेश में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा। 

राजभर ने कहा कि राजा के लक्षण परिलक्षित होते हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने बहुत काम किया है। लखनऊ में 1090 पर खड़े हो जाइए, रिवर फ्रंट भी दिखेगा। लखनऊ से आगरा जाइए, एक्सप्रेस-वे दिखेगा। प्रदेश का कोई ऐसा शहर या गांव का चट्‌टी-चौराहा नहीं है, जहां 100 नंबर की गाड़ी न दिखे। कहीं भी अत्याचार या गलत होता है तो 100 नंबर की गाड़ी तत्काल पहुंच जाती है। यह सब सपा सरकार की ही तो देन है। सपा के काल में जो काम हुए वैसे भाजपा के लोग एक काम भी नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि सपा हो या कांग्रेस या बसपा ओमप्रकाश राजभर का दरवाज़ा खुला है कोई भी आकर चाय पी सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static