Ram Mandir: जनवरी 2024 में होगा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव, 5 लाख रामभक्तों के आने की है उम्मीद

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2023 - 02:10 PM (IST)

Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य लगातार जारी है। जल्द ही राम भक्तों का इंतजार खत्म होगा और राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएंगा। राम मंदिर ट्रस्ट अगले साल मकर संक्रांति पर्व पर या उसके आसपास राम जन्मभूमि पर भगवान राम की नयी मूर्ति के अभिषेक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करेगा। इसी के मद्देनजर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है और भव्य गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव जनवरी 2024 में किया जाना है। यह महोत्सव 10 दिवसीय होगा। इसमें करीब 5 लाख भक्तों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

PunjabKesari

बता दें कि राममंदिर के भव्य गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव जनवरी 2024 में किया जाना है। इस उत्सव को व्यापक स्वरूप देने की योजना पर काम चल रहा है। इसकी कमान राममंदिर ट्रस्ट के साथ संघ व विहिप ने संभाल रखी है। संघ का अनुमान है कि महोत्सव में करीब पांच लाख लोग अयोध्या आ सकते हैं। अयोध्या आने वाले लोगों की सुविधा का विस्तृत खाका तैयार किया जा रहा है। इसी को लेकर संघ के पदाधिकारी लगातार बैठकें कर आयोजन की तैयारियां देख रहे है और रूपरेखा तैयार कर रहे है।

PunjabKesari

शहर में जगह-जगह होगा भंडारों का आयोजन
संघ की कोशिश है कि महोत्सव में आने वाले सभी रामभक्तों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की जाए। कोई भी रामभक्त राममंदिर से भूखा न जाए। इसलिए शहर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए भी तैयारी की जा रही है। अयोध्या आने वाले लोगों के रुकने के लिए मठ-मंदिरों के अलावा स्कूल-कॉलेजों में भी व्यवस्था की जा सकती है। भक्तों के आवागमन के लिए रोडवेज बसों की मदद लिए जाने की योजना बनाई जा रही है। संघ का अनुमान है कि महोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या में कम से कम पांच लाख भक्त आ सकते हैं। वैसे संघ लोगों से अपील कर रहा है कि अयोध्या आने के बजाय अपने-अपने क्षेत्र के मठ-मंदिरों में अनुष्ठान का आयोजन कर उत्सव मनाएं। इसके बावजूद जहां भारी संख्या में रामभक्त आएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static