साकार होने वाला है राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों का सपना,भक्तों में उल्लस व्याप्त

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2020 - 02:20 PM (IST)

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को भूमि पूजन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। भूमिपूजन के साथ ही  अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की परिकल्पना साकार होने जा रही है। अब राम मंदिर निर्माण की खबर को लेकर जहां एक तरफ राम भक्तों को खुशी है तो वही दूसरी तरफ राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कारसेवकों मे भी उल्लास व्याप्त है और राम मंदिर निर्माण के लिए पूरा जीवन समर्पण करने वालों वाले राम भक्तों मे भी प्रसन्नता अपने चरम पर है।

बता दें कि लम्बे वर्षो के संघर्ष के बाद अब राम भक्तों का सपना साकार होने जा रहा है। मंदिर आंदोलन में सैकड़ों राम भक्त शहीद हुए थे।  विवादित ढांचा ढहाया गया था। लबे समय तक मुकदमा चला जिसमें राम लला के पक्ष में फैसला आया और अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। मंदिर आंदोलन के समय दिया गया नारा कि राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे अब सिद्ध होता नजर आ रहा है। वर्षों तक चले संघर्ष बलिदान और शादियों के सपने के साकार होने की घड़ी अब करीब आ गई है। जिसको लेकर सबसे ज्यादा खुशी उन राम भक्तों को है, जिन्होंने या तो अपनी परिजनों को खोया है, या फिर कारसेवा के दौरान खुद ही संघर्ष किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramkesh

Recommended News

Related News

static