BSP से निलंबित रामवीर उपाध्याय कल करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, सियासी गलियारों में हलचल तेज

punjabkesari.in Tuesday, May 21, 2019 - 01:49 PM (IST)

लखनऊः बसपा के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जिसके बाद उपाध्याय कल अपने आवास हाथरस में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। उन्होंने एक पत्र लिखकर मीडिया को इसके बारे में जानकारी दी है। वहीं सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि रामवीर उपाध्याय बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। साथ ही वह बसपा से निष्कासित होने व अपने ऊपर लगे आरोपो के बारे में भी सफाई पेश कर सकते हैं। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
PunjabKesari
बता दें कि उपाध्याय पर लोकसभा चुनाव के दौरान आगरा, फतेहपुर सीकरी, अलीगढ़ समेत कई जगह पर पार्टी विरोधी बयान देने का आरोप है। जिसके चलते उन्हें निष्कासित करने के साथ-साथ विधानसभा में बसपा के मुख्य सचेतक के पद से भी हटा दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि वे अब पार्टी के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे और न ही उन्हें आमंत्रित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सम्पन्न लोकसभा चुनाव के दौरान उपाध्याय ने बीजेपी प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल का समर्थन किया था। बीजेपी उम्मीदवार से उनकी गले मिलती तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी। पार्टी सूत्रों का दावा है कि मायावती के करीबी उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय को फतेहपुर सीकरी से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का न्योता दिया गया था जिसे उन्होंने नामंजूर कर दिया था, जिसके बाद उपाध्याय परिवार के बीजेपी से जुड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। फिलहाल निलंबन को लेकर उपाध्याय की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static