UP News: पूर्व विधायक की बेटी से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सपा नेता ने वसूला 6 करोड़

punjabkesari.in Wednesday, May 08, 2024 - 01:26 PM (IST)

मुरादाबाद क्राइम न्यूज़: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पूर्व विधायक की बेटी ने सपा नेता पर रेप करने का आरोप लगाया है, इसके साथ ही आरोप यह भी है कि आरोपी ने दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया, जिसे वायरल करने धमकी देने लगा। जब तक पीड़िता केस दर्ज कराती तब तक आरोपी 6 करोड़ रुपए वसूल चुका था। 

मिली जानकारी के अनुसार, मुराबाद की रहने वाली पीड़िता की शादी कानपुर में एक कारोबारी से हुई थी। वहीं अप्रैल 2019 को इसके पिता बिमार हो जाते हैं और उनकी देखभाल करने के लिए पीड़िता फिर वापस आ जाती है। पीड़िता के मायके में आरोपी आसिफ उर्फ शिबली अली का आना जाना था। इसी दौरान आरोपी ने महिला से नजदीकियां बढ़ा लीं। 

अब तक वह छह करोड़ रुपये वसूल चुका है
पीड़िता के लगाए गए आरोप के अनुसार,  एक दिन आरोपी के भाई विक्की चौधरी और भाभी ने पीड़िता को आरोपी के साथ कमरे में बंद कर दिया था। तब आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली थी। जिसके जरिए आरोपी उसे पांच साल से ब्लैकमेल कर रहा है।  अब तक वह छह करोड़ रुपये वसूल चुका है। करीब एक साल पहले पीड़िता के पिता एवं पूर्व विधायक की मौत हो चुकी है। आरोपी अभी रकम वसूलने में लगा है। रकम न देने पर तेजाब डालने की धमकियां भी दे रहा है। 

पीड़िता ने परेशान होकर इसकी जानकारी अपने परिवार को दी और सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Recommended News

Related News

static