शर्मनाक: घर में अकेली सो रही 82 साल की बुजुर्ग महिला के साथ बदमाशों ने किया गैंगरेप

punjabkesari.in Friday, Feb 05, 2021 - 09:28 AM (IST)

महोबा: उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के खरेला क्षेत्र में एक 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने बताया कि खरेला कस्बे में बुजुर्ग महिला अपनी नातिन के साथ रहती थी।

जानकारी मुताबिक बीती रात गांव में ही आयोजित कार्यक्रम में नातिन के चले जाने के कारण वह घर में अकेली थी कि देर रात मकान की दीवार फांद कर 2 बदमाश लूटपाट के इरादे से उसके घर में घुसे। धन संपदा की पूछताछ करते हुए महिला के साथ बदमाशों ने पहले बुरी तरह मारपीट की तथा बाद में दरिंदगी दिखाते हुए उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान वृद्धा की पौत्री को घर वापस आते देख बदमाश भाग निकले।

उन्होंने बताया कि महिला की हालत बेहद खराब हो जाने पर उसे उपचार के लिए महिला जिला अस्पताल में सघन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उसकी हालत बेहद नाजुक बताई गई है। इस बीच पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामले में 2 लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके जांच शुरू की है। महिला के पड़ोस में रहने वाले आरोपियों में एक फुल्लू नामक व्यक्ति को मामले में नामजद किया गया है जबकि दूसरा उसका साथी अज्ञात है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static