RCL ग्रुप के मालिक मनोज यादव के घर छापेमारी जारी, 3 दिन बाद भी IT के हाथ खाली

punjabkesari.in Monday, Dec 20, 2021 - 02:26 PM (IST)

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय के साथ ही सपा के करीबी नेता एवं  RCL ग्रुप के मालिक  मनोज यादव के घर आयकर विभाग की टीम आज तीसरे दिन भी छापेमारी कर रही है।  जिले में मनोज यादव के तीन आवास तत्काल छापेमारी से सपा कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। तीन दिन के कार्रवाई के बावजूद भी इनकम टैक्स टीम के हाथ कुछ नहीं लगा है।

PunjabKesari


वहीं सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए सभी आवास पर भारी पुलिस बल के साथ  PAC को जिला प्रशासन ने तैनात कर दिए हैं। वहीं इस कार्रवाई को सपा ने राजनीति के बदले की भावना बताया है।  फिलहाल आयकर विभाग की तरफ से कुछ भी इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। मैनपुरी जिले के  वंशीगौहरा कोतवाली क्षेत्र के मनोज यादव निवासी है।

PunjabKesari


मनोज यादव इशारों में तंज कसते हुए कहा कि हिंदुस्तान की जनता हमसे बेहतर समझती है कि छापा कहां और क्यों हो रहा है? इसलिये इसमें मुझे ज्यादा कुछ बोलने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा यह सरकारी प्रक्रिया है लेकिन एकतरफा हो रही है। यादव ने कहा जो प्रक्रिया करवा रहे हैं उनको करवाने दो। शायद थोड़ी खुशी उनको भी मिल जाए। उन्होंने कहा कि मैनपुरी जिले के साथ-साथ आसपास के अन्य जिलों में सबसे ज्यादा टैक्स मैं देता हूं मेरे पास सभी डॉक्यूमेंट प्रूव्ड है। जांच से हम नहीं घबराते है। जांच के बाद सब साफ हो जाएगा कि यह क्यों हो रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static