Bareilly Crime News: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी का गर्भपात करने पर दो डॉक्टरों पर रिपोर्ट

punjabkesari.in Monday, Sep 11, 2023 - 08:28 PM (IST)

बरेली (भोजीपुरा): एक प्रसूता की मौत के बाद दो दिन पहले सील किए गए शेरगढ़ के एसजेड अस्पताल के डॉ. सय्यद जमीर हसन समेत दो डॉक्टरों और आशा वर्कर ऊषा के खिलाफ अब दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई अनुसूचित जाति की मानसिक मंदित किशोरी का अवैध गर्भपात करने पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें दुष्कर्म के आरोपी को भी नामजद किया गया है।

PunjabKesari

जानिए क्या है पूरा मामला?
देवरनिया के एक गांव का अनुसूचित जाति का व्यक्ति परिवार के साथ भोजीपुरा इलाके के एक गांव में किराए पर रहता है और एक फैक्टरी में नौकरी करता था। इसी गांव में पूरनपुर (पीलीभीत) के गांव सिकराना का सूरज रहता था जो बिजली मैकेनिक है। पुलिस के मुताबिक मानसिक मंदित किशोरी के पिता ने उसे सीलिंग फैन ठीक करने के लिए दिया था। सूरज जब पंखा ठीक करके घर पर लगाने आया तो घर पर किशोरी के अलावा कोई नहीं था। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। कुछ दिन पहले किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसकी मां उसे मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली धनुआ (शेरगढ़) की आशा वर्कर ऊषा रास्ते में मिली जिसने किशोरी को देखकर उसका अल्ट्रासाउंड कराने को कहा और उसकी मां को बरगलाकर एसजेड समाज सेवा अस्पताल ले गई। अस्पताल में महिला डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि किशोरी छह महीने की गर्भवती है। दवा खिलाने से उसका गर्भपात नहीं होगा, ऑपरेशन करना पड़ेगा। वह रसौली बताकर ऑपरेशन कर देगी, जिससे उसकी बदनामी भी नहीं होगी। आशा ने भी किशोरी की मां पर फौरन गर्भपात कराने का दबाव डाला। इसके बाद डॉक्टर ने 65 हजार रुपये लेकर ऑपरेशन कर दिया।

PunjabKesari

किशोरी के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म के आरोपी समेत 4 के खिलाफ मामला दर्ज
घर लौटने के बाद किशोरी के पिता को पूरा घटनाक्रम पता चला तो उसने नाराजगी जताई। इसके बाद किशोरी की मां ने थाना भोजीपुरा आकर पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने तहरीर पर दुष्कर्म के आरोपी युवक सूरज, आशा वर्कर ऊषा, एसजेड अस्पताल शेरगढ़ के डॉ. सय्यद जमीर हसन और इसी अस्पताल की अज्ञात महिला डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता के पिता ने बताया कि गर्भपात के बाद किशोरी की हालत नाजुक है। वह शिकायत करने डॉक्टर के पास गए तो उसने डांटकर भगा दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static