संगम नगरी में गंगा और यमुना ने धारण किया रौद्र रुप, घरों में कैद हुए लोग

punjabkesari.in Thursday, Sep 13, 2018 - 01:32 PM (IST)

इलाहाबादः संगम नगरी इलाहाबाद में गंगा और यमुना ने रौद्र रुप धारण कर लिया है, जिससे हजारों घर पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। इतना ही नहीं प्राचीन हनुमान मंदिर भी पूरी तरह से जलमग्न हो गया है और गंगा की तेज लहरों की चपेट से मंदिर की दीवार भी गिर गई है।

PunjabKesariसंगम नगरी में दोनों नदियों का जलस्तर तेज गति से बढ़ रहा है। गंगा जहां खतरे के निशान को पार करने के करीब पहुंच गई है वही यमुना भी डेंजर लेवल को पार करने को बेकरार है। दोनों नदियों के बढ़ते जलस्तर से कई इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। बाढ़ प्रभावित इलाके में सबसे ज्यादा परेशानी बीमार बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। घर में बाढ़ के पानी के साथ-साथ जीव जंतु भी घुस रहे हैं।

PunjabKesariबाढ़ से घिरे हुए लोगों को प्रशासन की तरफ से अस्थायी रुप से आसपास के स्कूलों में शरण दी गई है। गंगा के बढ़ते हुए जलस्तर से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोग दहशत में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। साथ ही तेज हवा के कारण नदियों में उठ रही एक फीट से उंची लहरों को देखकर भी लोग घबराएं हुए हैं। लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static