लोकसभा चुनाव की तैयारी में राष्ट्रीय लोकदलः 12 प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं 30 महासचिव किया घोषित
punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2023 - 09:28 PM (IST)

लखनऊ: लोकसभा चुनाव की तैयारी में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने गुरूवार के प्रदेश कार्यकारिणी में एक दर्जन उपाध्यक्ष व 30 महासचिव के नाम घोषित कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने विभिन्न जिलों के चयनित नामों की सूची जारी कर दी है।
प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा घोषित उपाध्यक्षों की सूची
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में घोषित उपाध्यक्षों में लखनऊ के हाजी वसीम हैदर समेत योगराज सिंह, अजीत दौला, सुरेश गुप्ता, कुँवर नरेंद्र सिंह, सन्तोष कुमार मिश्र, नरेंद्र खजूरी, रामआसरे विश्वकर्मा, चंद्रबली यादव, बद्री पटेल, कुअँर अयूब अली व आदित्य विक्रम सिंह शामिल हैं। इसके अलावा 30 महासचिव घोषित किए गए हैं। महासचिवों में लखनऊ के मनोज सिंह चौहान व सचिव एमए आरिफ को बनाया गया है। इसके अलावा शैलेंद्र यादव, चौधरी फहीमुद्दीन, विमलेश पाठक, तिरसपाल मलिक, जितेंद सिंह, राज प्रताप त्रिपाठी, अटल चौधरी, श्रीमती रमावती तिवारी, आर पी सिंह चौहान, इमरान हैदर रिजवी, विजय कौशिक, शाहनवाज खान, शिवकुमार त्यागी रामबहादुर चौधरी, रामनिवास पाल आदि को महासचिव मनोनीत किया है।
विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्ष किए गए घोषित
अनिल दुबे ने बताया कि बागपत में राहुल धामा, मेरठ में प्रशांत चौधरी, हापुड़ में अशोक त्यागी, बुलंदशहर में माजिद गाजी, मुजफ्फरनगर में शादाब अली को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। ब्रज क्षेत्र में मथुरा में अमित गुर्जर, हाथरस में महिपाल चौधरी, फिरोजाबाद में अमर सिंह पचहरे और कासगंज का जिलाध्यक्ष डॉ. मो. अजीज खान को बनाया गया है। वहीं रूहेलखंड क्षेत्र मे मुरादाबाद का जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह चीमा और इरकान अली का अमरोहा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।