यमुना में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ RLD कार्यकर्ताओं ने गर्म बालू से स्नान कर किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Friday, Jun 22, 2018 - 10:06 AM (IST)

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को वृन्दावन के चीर घाट पर गर्म बालू से स्नान कर यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन किया। रालोद के पूर्व महानगर अध्यक्ष ताराचन्द्र गोस्वामी ने प्रदेश सरकार की इस बात पर आलोचना की कि गंगा दशहरा जैसे पवित्र त्योहार पर भी अभी तक यमुना में अतिरिक्त पानी नहीं छोड़ा गया है। हजारों तीर्थयात्री इस अवसर पर पतित पावनी यमुना में स्नान करेंगे जिनमें से गुजरातियों की संख्या सबसे अधिक होगी। उन्होंने बताया कि यमुना में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ रालोद कार्यकर्ताओं ने गर्म बालू से स्नान किया।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने केन्द्र में राजग की सरकार बनने के बाद कई बार मथुरा आकर घोषणा की थी कि नमामि गंगे योजना के तहत यमुना को भी साफ किया जाएगा। 4 साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने इस दिशा में कोई काम नही किया। प्रदेश सरकार ने भी इस दिशा में अभी तक कुछ भी नहीं किया जिसके कारण नाले यमुना में सीधे गिर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static