रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- ' हम रिलेशनशिप में थे, कई लड़कियों का शोषण किया'
punjabkesari.in Saturday, Jun 14, 2025 - 10:45 AM (IST)

Rohini Chandrashekhar Controversy: भीम आर्मी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद पर मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली डॉक्टर रोहिणी घावरी ने गंभीर आरोप लगाए है। उसने कहा कि चंद्रशेखर ने उनका और कई अन्य लड़कियों का शोषण किया है। वो चंद्रशेखर के साथ रिलेशनशिप थी। आरोप है कि सांसद ने उसे इस्तेमाल करके छोड़ा है।
'हम रिलेशनशिप में थे...'
रोहिणी घावरी का दावा है कि चंद्रशेखर ने उनका भावनात्मक और मानसिक रूप से शोषण किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर आरोप लगाए है। आरोप है कि वो चंद्रशेखर के साथ 2021 से रिलेशनशिप में थीं। सूत्रों के मुताबिक, उसने बताया कि चंद्रशेखर और मेरी मुलाकात 2021 में दिल्ली में हुई थी। दिल्ली में करीब दो तीन दिन हम साथ रहे और फिर चंद्रशेखर इंदौर तक छोड़ने गए। इसके बाद दोनों की मुलाकातें शुरू हो गई और फिर रिलेशनशिप में आ गए।
अभी तो बस 1% चीज़े ही वायरल की यह मुंह तो खोले 99% चीज़े समाज को दिखाऊँगी !!
— Dr. Rohini Ghavari ( रोहिणी ) (@DrRohinighavari) June 11, 2025
एक सच्चा इंसान कभी किसी से नहीं डरता !!
बहुजन आंदोलन के प्रति इनसे ज़्यादा मैं ईमानदार रही लेकिन सबके सामने मुझे समाज का दुश्मन बना कर यह फ़र्ज़ी मसीहा बन घूम रहा है इसलिए मुझे बोलना पड़ रहा है !!
मैं… pic.twitter.com/mymMsLewgZ
'कई लड़कियों को दिया धोखा'
रोहिणी घावरी एक PhD स्कॉलर हैं। उसने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर ने पहले से अपनी शादी की बात छुपाई थी। अगर उसे शादी का पता होता तो वो रिलेशनशिप में कभी नहीं आती। उसने ये भी आरोप लगाया कि वो अकेली नहीं है। कई लड़कियों का शारीरिक शोषण किया और धोखा दिया है। आरोप है कि सांसद बनने के बाद चंद्रशेखर में बदलाव आना शुरू हुआ। उसने दावा किया कि दलित आंदोलन के नाम पर चंद्रशेखर कई लड़कियों की जिंदगी तबाह कर चुका है। उसने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है और सांसद को जेल पहुंचाने की बात कहीं है।
नोटो का बैग देखने के बाद मेरा रिएक्शन देखो किस तरह लड़ी थी मैं अपनी दलित समाज के लिए और कुछ लोग मुझ पर बीजेपी की एजेंट होने का आरोप लगा रहे है थोड़ी तो शर्म कर लो !!
— Dr. Rohini Ghavari ( रोहिणी ) (@DrRohinighavari) June 12, 2025
झूठे आरोप कभी बर्दास्त नहीं करूँगी ईमानदारी की रोटी से पली हूँ दलाली ना कभी की है ना करूँगी चाहे मरना ही क्यों ना… pic.twitter.com/3xTrqfRu5r
जानिए कौन हैं रोहिणी घावरी ?
इंदौर की रहने वाली रोहिणी घावरी पीएचडी स्कॉलर हैं, वो सरकारी स्कॉलरशिप पर स्विट्जरलैंड में अपनी पीएचडी कर रही हैं। अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम उन्हें मध्य प्रदेश सरकार से 1 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है। वो संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। 2023 में UNHRC की 52वीं बैठक में उन्होंने दलितों के अधिकारों और भारत की आरक्षण नीति की तारीफ की थी।