ट्रैक्टर रैली के दौरान भड़की हिंसा का साधू सन्तों ने किया विरोध, उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज हो FIR

punjabkesari.in Wednesday, Jan 27, 2021 - 07:02 PM (IST)

अयोध्या: नए कृषि कानून को लेकर दिल्ली लाल किले में भड़की हिंसा को लेकर साधू सन्तों ने काफी नाराजगी व्यक्त की है। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा ट्रैक्टर रैली के दौरान भड़की हिंसा का सन्त समाज कड़े शब्दों में निन्दा करता है। उन्होंने कहा जिन लोगों ने अराजकता फैलाई है उनके ऊपर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।  उन्होंने कहा किसान आंदोलन के नाम पर सत्ता विरोधी दल और देश विरोधी शक्तियां काम कर रही हैं और इन सब की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। संतों ने बताया कि लाल किले पर तिरंगे का अपमान हुआ है और खालिस्तान का झंडा फहराया गया है। संतों ने मांग ऐसा काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों कृषि कानून के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौर हिंसा भी भड़क गई थी। वहीं इससे नाराज संतों ने सरकार से मांग की है सभी उपद्रवियों के खिलाफ देशद्रोह के तहत मुकदमा पंजीकृत किया जाए।  साथ ही खालिस्तान का झंडा लाल किले पर लहराने वाले को एक करोड़ रुपए का इनाम देने वाले बयान की जांच की जाए।  

सन्तों  ने बताया कि यह नकली किसान है उन्होंने कहा कि चीन, पाकिस्तान और आतंकियों के इशारे पर खालिस्तान समर्थक और सत्ता विरोधी पार्टियों के द्वारा यह प्रायोजित षड्यंत्र है।  26 जनवरी के दिन पूरे विश्व में देश का मजाक उड़ाया गया।  इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है और उपद्रवियों ने तिरंगे तक का अपमान किया है। ऐसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static