साक्षी महाराज का योगी से अनुरोध, कहा- नवरात्रि तक पुरे यूपी में मांस-मछली की बिक्री पर लगे प्रतिबंध
punjabkesari.in Sunday, Apr 03, 2022 - 06:08 PM (IST)

उन्नाव: कर्नाटक में विवादित पोस्टर और उन्नाव में एक हिंदू संगठन की ओर से शहर में विवादित वॉल पेंटिंग कराकर तुगलकी फरमान जारी गया था जिसमें साफ लिखा गया था कि मंदिरों के आसपास गैर हिंदुओं का दुकान लगाना सख्त मना है, जोकि इन दिनों चर्चा में है। ऐसे ही एक फरमान को लेकर बीजेपी के फायर ब्रांड सांसद साक्षी महराज ने ट्वीट सीएम योगी से अनुरोध किया है।
— Dr.Sakshi Ji Maharaj (@drsakshimaharaj) April 2, 2022
साक्षी महराज ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि मेरा उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध है कि नवरात्रि तक पुरे प्रदेश में मांस-मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश करें। बता दें कि साक्षी महराज के इस ट्वीट के बाद कमेन्ट भी आना शुरू हो गए हैं।
इस पोस्ट के बाद लोगों कहना है कि बिलकुल ऐसा ही करना चाहिए, स्वागत है। जय हो महराज जी की, बीजेपी सांसद साक्षी महराज अपने बयानों से हमेशा सुखियों में बने रहते है। इस तरफ से फरमान और बयान साक्षी महराज तमाम बार दे चुके हैं।