''पहले था लव जेहाद, अब चल रहा लैंड जेहाद'' हल्द्वानी की घटना पर बोले साक्षी महाराज

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2024 - 12:23 PM (IST)

लखनऊ:  उत्तराखंड के हल्द्वानी हुई हिंसा के बाद सभी राजनेता अपने हिसाब से राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हुए हैं। वहीं, एक शादी समारोह में पहुंचे साक्षी महाराज ने भी कहा कि 'जिस तरह पहले लव जेहाद चलता था। उसी तरह अब लैंड जेहाद चल रहा है। 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक शादी समारोह में साक्षी महाराज पहुंचे थे, जहां उन्होंने हल्द्वानी हुई हिंसा को लेकर कहा कि यह बीमारी बहुत पुरानी है।  लैंड जेहाद के खिलाफ कार्रवाई करेंगे तो दर्द तो होगा ही लेकिन ऐसी घटनाओं से बचना चाहिए। इसे नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे।'

गौरतलब है कि पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का देने का ऐलान कर दिया गया है। PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी थी। वहीं साथ ही एमएस स्वामीनाथन जी को और पीवी नरसिंह्मा राव को भी भारत रत्न देने की घोषणा की गई है। जिसको लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए भाजपा पर तंज कसा। 

 

"हाय-हाय, ये है चुनावी मजबूरी, भारत रत्न देना, हो गया जरूरी" 

 

किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री, चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन व पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने हेतु सर्वथा उचित निर्णय है। भले ही 2024 की चुनावी मजबूरी में दिया गया हो, मैं इसका स्वागत करता हूं। यदि योग्यता, गरिमा व व्यक्तित्व के आधार पर ही सम्मान देना था, तो इसके पहले भी भाजपा की चार बार की सरकार में क्यों नहीं दिया गया? चुनावी चला-चली की बेला में क्यों?


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static