सपा का दामन थाम सकती हैं संघमित्रा मौर्य! अखिलेश यादव के साथ की तस्वीर हो रही वायरल

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2024 - 11:29 AM (IST)

बदायूं: बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकती हैं। दरअसल, संघमित्रा मौर्य की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ तस्वीर वायरल हो रही है। माना जा रहा है कि वे जल्द ही सपा में शामिल होंगी। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। संघमित्रा स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। उनकी एटा सीट से लड़ने की चर्चाएं चल रही हैं।

बता दें कि संघमित्रा मौर्य की अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की तस्वीर कब की है, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। सपा का कहना है कि यह तस्वीर काफी पुरानी है। वहीं, संघमित्रा का भी कहना है कि उन्होंने अखिलेश से मुलाकात नहीं की है। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या वायरल हो रही तस्वीर पुरानी है, या फिर सच में दोनों की मुलाकात हुई है।

इससे पहले बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने  बदायूं दो बच्चों की हत्या के मामले में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों खासकर सपा को कोई भी बयान देने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, क्योंकि, उनकी सरकारों में क्या होता था ये सबको पता है। पिछले पांच सालों में बदायूं में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। जबकि पुरानी सरकारों में ऐसी वारदात रोज होती थी। संघमित्रा ने कहा कि कानून अपना काम करेगी। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static