सरकार पर बरसे संजय सिंह, कहा- BJP भ्रष्टाचार वाली पार्टी

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2023 - 06:14 PM (IST)

गाजियाबाद: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के द्वारा आज गाजियाबाद के एक निजी बैंकट हॉल के अंदर मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया।  जिसमें मेरठ, हापुड़,बागपत ,बुलंदशहर ,गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद के पदाधिकारी मौजूद थे मंच को संबोधित करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर बड़े आरोप लगाए।  उन्होंने अडानी अंबानी की सरकार बताते हुए बीजेपी पार्टी को भ्रष्टाचार वाली पार्टी बताया।

उन्होंने ने INDIA संगठन मैं शामिल होने के मीडिया के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों भ्रष्ट है। संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2014 के बाद से भाजपा के अंदर भ्रष्टाचारी लोग शामिल हुए हैं जिनके नाम का उल्लेख भी संजय सिंह ने किया इसके अलावा इंडिया संगठन के अंदर जितनी भी पॉलिटिकल पार्टियां है वह इस लड़ाई को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी।

सांसद संजय सिंह ने भाजपा सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि एनडीए का अब अस्तित्व नहीं रहा है लोग एनडीए से त्रस्त हो चुके हैं। आम जनता अपना मन गठबंधन की तरफ दिखा रही है और हम 2024 में सभी संगठन के लोग मिलकर एकजुट से चुनाव लड़ेंगे और एनडीए को हारने का काम करेंगे।  संजय सिंह ने कहा कि हमारा देश वासुदेव कुटुंब का देश है यहां पर सभी धर्म के लोग एक साथ प्यार मोहब्बत से रहते हैं।

उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसे को कोई नहीं जानता आज नाथूराम गोडसे के मानने वालों की सरकार है इसलिए देश के अंदर ऐसी स्थिति पैदा हुई है।  अगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा राज्यसभा में आकर मणिपुर के बारे में खुलकर बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की जनता को बताना चाहिए कि मणिपुर हिंसा में कितने लोगों पर कार्रवाई हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static