अकेला देख जबरन Kiss करने की कोशिश कर रहा था युवक, महिला ने दांतों से काट डाले होंठ
punjabkesari.in Sunday, Feb 05, 2023 - 04:43 PM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक महिला की बहादुरी का मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक ने महिला को खेत में अकेले काम करते देख उससे बदतमीजी करनी शुरू कर दी। उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। वो महिला को जबरन किस करना चाहता था। महिला ने उस समय साहस दिखाते हुए युवक के होंठ को अपने दांतों से काट दिया। इसके बाद युवक दर्द से तड़पने लगा। इस तरह महिला ने हिम्मत दिखाते हुए अपने आप को उस आरोपी से बचा लिया।
महिला को अकेले देखकर युवक ने की अश्लील हरकतें
मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला जिले के थाना दौराला क्षेत्र का है। जहां पर शनिवार दोपहर एक महिला खेत में काम कर रही थी। आरोप है कि महिला को अकेला देख वहां से गुजर रहा एक युवक आया और उसने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। युवक ने महिला के साथ रेप करने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी युवक ने महिला को जबरन किस करने लगा। इसी दौरान महिला ने युवक का होंठ ही काट दिया, जिससे युवक को बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
यह भी पढ़ेंः ओवरलोडिंग की चेकिंग के दौरान एआरटीओ से भिड़े लोग, सोशल मीडिया पर Viral हुआ Video
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बता दें कि जब इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेकर घटनास्थल का जायजा लिया। युवक के होंठ का टुकड़ा वहीं पड़ा था। पुलिस ने आरोपी के होंठ के टुकड़े को उठाकर पैकेट में रखा और पैकेट को सील कर दिया। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए सीएससी में भेजा, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं, मामले की जांच कर रहे थाना दौराला के थानेदार संजय शर्मा ने बताया, कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।