हाथरस गैंगरेप की पीड़िता को न्याय दिलाएंगी सीमा समृद्धि, निर्भया के दरिंदों को दिलाई थी फांसी

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2020 - 12:36 PM (IST)

यूपी डेस्कः उत्तर प्रदेश के हाथरस में दरिंदों की दरिंदगी की शिकार हुई 19 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। जिसे लेकर देशभर में आक्रोश उबाल पर है। सुप्रीम कोर्ट की सबसे चर्चित व दिल्ली गैंगरेप की पीड़िता निर्भया को न्याय दिलाने वाली वकील सीमा समृद्धि हाथरस की पीड़िता को इंसाफ दिलाएंगी।

बता दें कि सीमा अब हाथरस दुष्कर्म कांड मामले में केस लड़ेंगी, वह भी बिना फीस लिए। इसके लिए वह शुक्रवार को हाथरस जाकर दुष्कर्म कांड के पीड़ित परिवार से भी मुलाकात करेंगीं।

 सीमा वही दमदार एडवोकेट हैं जिन्होंने निर्भया केस लड़ा था और अंत में चारों दरिंदों (मुकेश सिंह, अक्षय सिंह ठाकुर, पवन कुमार गुप्ता और विनय कुमार शर्मा) को 20 मार्च को फांसी दिलाई थी। ऐसे में यदि वो इस मामले को हाथ में लेती हैं, तो हाथरस पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static