वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का निधन, CM योगी और मायावती ने व्यक्त किया शोक

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2019 - 04:28 PM (IST)

लखनऊः देश के मशहूर वकील व पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद रविवार की सुबह निधन हो गया। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री योगी ने लिखा कि 'देश के कानूनी रूप से विख्यात और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुःख हुआ। मेरे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।'

वहीं मायावती ने कहा कि प्रख्यात वकील व देश की जानी-मानी हस्तियों में एक और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी के निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व मित्रों के प्रति गहरी संवेदना। एक बेबाक व मुखर व्यक्तित्व के रूप में लोग उन्हें हमेशा याद करते रहेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static