Loksabha Election 2019: डालिए एक नजर शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2019 - 05:38 PM (IST)

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक शाहजहांपुर लोकसभा सीट है। आपको बता दें कि शाहजहांपुर की लोकसभा सीट 1962 में अस्तित्व में आई। शाहजहांपुर लोकसभा सीट के इतिहास की बात करें तो शुरुआती तीन चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की, लेकिन 1977 में सरकार विरोधी लहर में कांग्रेस को यहां से भी हार का सामना करना पड़ा और जीत जनता दल के खाते में गई।
PunjabKesari
हालांकि 3 साल बाद 1980 में जब देश में फिर चुनाव हुए तो कांग्रेस ने जीत के साथ वापसी की। 1980 के बाद 1984 में भी कांग्रेस के टिकट पर जितेंद्र प्रसाद ने जीत हासिल की। वहीं अगर पिछले दो चुनावों की बात करें तो 2009 के लोकसभा चुनाव में जीत समाजवादी पार्टी के खाते में गई। वहीं 2014 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की कृष्णा राज ने इस सीट पर जीत हासिल की।

शाहजहांपुर के अंतर्गत 6 सीटें विधानसभा सीटें
PunjabKesari
शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की कुल 6 सीटें आती है। जिसमें कटरा, जलालाबाद, तिलहर, पुवायां, शाहजहांपुर और ददरौल विधानसभा सीटें शामिल हैं।

जानिए शाहजहांपुर से कितने मतदाता करेंगे मत का प्रयोग
PunjabKesari
इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में शाहजहांपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 20 लाख 97 हजार 166 है। जिसमें मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं की संख्या 11 लाख 48 हजार 951, महिला मतदाताओं की संख्या 9 लाख 48 हजार 32 और ट्रांस जेंडर के कुल 183 मतदाता शामिल हैं।

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari

अब एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो साल 2014 में इस सीट पर BJP की कृष्णा राज ने 5 लाख 25 हजार 132 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था। तो वहीं बसपा के उमेद सिंह कश्यप 2 लाख 89 हजार 603 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि सपा के मिथिलेश कुमार को 2 लाख 42 हजार 913 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

एक नजर 2009 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari

साल 2009 की बात करें तो सपा के मिथिलेश कुमार ने 2 लाख 57 हजार 33 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं बसपा की सुनीता सिंह 1 लाख 86 हजार 454 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रही थीं जबकि बीजेपी की कृष्ण राज को 1 लाख 68 हजार 434 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था।

एक नजर 2004 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari

अगर बात साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव की करें तो शाहजहांपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के जितिन प्रसाद ने 2 लाख 20 हजार 763 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। वहीं सपा के राम मूर्ति सिंह वर्मा 1 लाख 38 हजार 931 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बसपा के सत्यपाल सिंह यादव को 1 लाख 27 हजार 472 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static