क्रूरता की हदें पार: पति ने दहेज की खातिर गर्भवती पत्नी की हत्या कर जलाया शव, 5 महीने पहले हुई थी शादी

punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2023 - 03:32 PM (IST)

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर खुटार थाना क्षेत्र में दहेज की खातिर पति ने अपने भाईयो के साथ मिलकर 3 माह की गर्भवती पत्नी की पीट-पीट हत्या कर दी। इसके बाद शव को जलाकर अवशेष पानी में बहा दिया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने बाढ़ के पानी से हड्डियों को बरामद किया है। फॉरेंसिक टीम के जरिए यह हड्डियां अब डीएनए टेस्ट के भेजी जा रही है।

PunjabKesari

आरोपी पति ने भाईयों के साथ मिलकर गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट
क्षेत्राधिकारी पुवायां पंकज पंत ने शनिवार को बताया कि थाना खुटार के औरंगाबाद गांव की रहने वाली सरिता देवी की शादी 5 माह पहले रघुनाथपुर के शमशेर सिंह से हुई थी। शादी के बाद शमशेर सिंह दहेज के लिए पत्नी सरिता को परेशान करने लगा। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी ना होने पर पति शमशेर सिंह ने अपने 2 भाईयो अंग्रेज सिंह और राजवीर सिंह के साथ मिलकर 3 माह की गर्भवती सरिता देवी की पीट पीट कर हत्या कर दी। मौके पर जब उसकी मां पम्मी पहुंची तो उसने सरिता के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाना शुरू ही किया। इसी दौरान मृतक सरिता की मां पम्मी और उसके बच्चों को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और शव को ले जाकर दाह संस्कार कर दिया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें...
- Kannauj News: शराबी ग्राम प्रधान ने नशे में मंत्री से पूछा- तुम कौन? पंचायत भवन का दौरा करने पहुंचे थे असीम अरुण
हेट स्पीच मामले में आजम खां दोषी, 2019 लोकसभा चुनाव में भड़काऊ बयान देने का आरोप

PunjabKesari​​​​​​​

आरोपी पति समेत 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज
संस्कार के बाद बचे हुए शव के अवशेषों को जंगल के पानी में बहा दिया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने बाढ़ के पानी से हड्डियों को बरामद किया है। फॉरेंसिक टीम के जरिए यह हड्डियां अब डीएनए टेस्ट के भेजी जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने पीड़तिा सरिता की मां की तहरीर पर सरिता के पति शमशेर सिंह के साथ तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static