बंदर को गोली मारने पर शामली में गरमाया माहौल, एक व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Oct 06, 2019 - 06:26 PM (IST)

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक व्यक्ति को अपनी लाइसेंसी बंदूक से एक बंदर को मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाफिज अहमद ने शनिवार को झिंझाना पुलिस थाना क्षेत्र के अब्दन गांव में एक बंदर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि बाद में, अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अहमद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसकी लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Related News

static