पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज पति ने प्रेमी की कर दी हत्या, बोला- समझाने के बाद भी नहीं छोड़ रही थी बॉयफ्रेंड का साथ

punjabkesari.in Sunday, Jan 22, 2023 - 04:44 PM (IST)

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक शख्स ने पत्नी के प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव के 10 टुकड़े करके अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। दरअसल, मृतक का उसकी पत्नी से प्रेम संबंध चल रहे थे। इस बात कर जानकारी पति को जब हुई उसके होश उड़ गए। हालांकि पति ने पत्नी को इस बारे में समझाने का प्रयास किया। लेकिन इश्क बाज पत्नी ने अपनी आदत से मजबूर रही। जब पति घर में नहीं रहता था तो अपने प्रेमी को फोन कर बुला लेती थी उसके बाद उसके साथ रंगरेलियां मनाती थी। इस बात से नाराज पति ने उसकी हत्या की योजना बना डाली।

पति ने धोखे से बुलाया घर, फिर कर दी हत्या
दरअसल, एक दिन पहले ही मृतक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए कमरे पर आया था। इस दौरान चाय बनाते समय उसके बेटी का हाथ जल गया था। उसको दिल्ली के GTB हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जब पति को पूरे घटना की जानकारी हुई तो गुस्से से लाल हो गया। पति ने धोखे से बेटी की देखरेख करने के बहाने मीलाल ने पत्नी से ही फोन करवाकर अक्षय को गाजियाबाद बुलाया। फिर उसने सोते वक्त उसे फरसे से काट डाला। 37 वर्षीय मीलाल प्रजापति मूल रूप से उप्र के संभल जिले का रहने वाला है। 11 साल पहले मीलाल की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उससे एक बेटी हुई, जिसकी उम्र फिलहाल 17 साल है। इसके बाद मीलाल ने अमरोहा जनपद निवासी पूनम से दूसरी शादी कर ली। पूनम से एक बेटा और दो बेटी पैदा हुए। मीलाल अब गाजियाबाद के कस्बा खोड़ा स्थित सोम बाजार में किराए का मकान लेकर रहता है। मीलाल खुद रिक्शा चलाता है और पत्नी पूनम घरों में कामकाज करती है।

PunjabKesari

मृतक के साथ तीन साल पहले हो चुकी थी फरार
पुलिस के मुताबिक, पूनम करीब 3 साल पहले खोड़ा इलाके में ही रहने वाले 26 वर्षीय अक्षय के संपर्क में आई। पूनम उस घर में काम-काज करने के लिए जाती थी। इसके बाद दोनों में प्यार हुआ। अक्षय मूल रूप से राजस्थान के जयपुर जिले के कोटपुतली का रहने वाला है और गाजियाबाद में रहकर नौकरी करता था। बीते साल अक्षय, पूनम को भगाकर ले गया। मीलाल ने खोड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने पूनम को रिकवर किया था। इस घटना के बाद पहली बार मीलाल को पता चला कि पूनम के अक्षय से प्रेम संबंध हैं। इसके बाद से पति पत्नी के चरित्र पर शक कर रहा था।

PunjabKesari

आरोपी की पत्नी ने युवक के लापता होने की दी थी सूचना
पुलिस ने बताया कि जब अक्षरा वापस नहीं लौटा तो पूनम को शक हुआ। उसने पति से इसकी जानकारी ली लेकिन पति ने उसे गुमराह कर दिया। पूनम की शिकायत के बाद पुलिस को अक्षय और पूनम के प्रेम संबंध की जानकारी हो चुकी थी। शव के कई हिस्सों को बरामद कर लिया गया है। टीम ने मीलाल प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अक्षय ने हत्या करने की बात कबूल की है। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static