मायावती की मूर्ति तोड़ने वाले अमित जानी को शिवपाल ने बनाया युवजन सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष

punjabkesari.in Thursday, Nov 21, 2019 - 11:24 AM (IST)

लखनऊः बसपा सुप्रीमो मायावती की मूर्ति तोड़कर सुर्खियों में आए अमित जानी को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा का अध्यक्ष घोषित किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने उनकी नियुक्ति का पत्र बुधवार को जारी कर दिया है। अमित जानी मिली जिम्मेवारी संभालते हुए युवाओं को प्रसपा से जोड़ने का काम करेंगे।

बता दें कि अमित जानी शिवपाल के बेहद करीबी हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि शिवपाल के बेटे आदित्य यादव की इच्छा के बाद पार्टी ने अमित जानी को प्रसपा युवजन सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी प्रमुख शिवपाल यादव ने जानी से 15 दिन के अन्दर राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने को कहा है।

इस बारे में जानी ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव ने उन्हे युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करते हैं। जानी ने कहा कि वह देश, प्रदेश, किसान, मजदूर, मेहनतकश, धर्म, संस्कृति, सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते हुए उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

अमित जानी हमेशा अपने विवादित बयानों, पोस्टरों और हरकतों को लेकर सुर्ख़ियों में रहे हैं। इतना ही नहीं अमित जानी पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। इतना ही नहीं मेरठ के जानी क्षेत्र के रहने वाले अमित जानी कभी सपा के समर्थक और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी माने जाते थे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Related News

static