श्रीराम तीर्थ ट्रस्ट बनाकर मंदिर निर्माण के नाम पर करते थे ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2020 - 11:28 AM (IST)

मेरठः  उत्तर प्रदेश के रामनगरी अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर एक तरफ देश में उत्सव का माहौल है तो वहीं कुछ ठग करने वाले शातिरों की भी चांदी है। मेरठ में श्रीराम तीर्थ ट्रस्ट बनाकर अयोध्या में मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा वसूली कर ठगी का मामला सामने आया है। विश्व हिन्दू परिषद ने इसे अवैध बताया है।

बता दें कि विहिप की शिकायत पर मेडिकल पुलिस ने ट्रस्ट कार्यालय को बंद करा दिया है। ट्रस्ट अध्यक्ष नरेन्द्र राणा को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। विहिप ने कहा है कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए कोई चंदा फिलहाल नहीं लिया जा रहा है।

विहिप के महानगर संयोजक अर्जुन राठी, महानगर मंत्री निमेष वशिष्ठ ने बताया कि गढ़ रोड स्थित गांव जिठौली में मंदिर से कुछ लोगों ने यह एनाउंसमेंट कराया कि वे अयोध्या मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे हैं। चंदा लेने के लिए वह शनिवार को आएंगे। विहिप कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह तोमर ने इसकी सूचना अपने पदाधिकारियों को दी।

इसके बाद श्रीराम तीर्थ ट्रस्ट के जागृति विहार स्थित कार्यालय पर ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र राणा निवासी गांव कुरालसी, मुजफ्फरनगर मौजूद मिला। चंदा इकट्ठा किसके आदेश पर हो रहा है, वह इसकी जानकारी नहीं दे पाया। विहिप पदाधिकारियों की सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस आ गई। पुलिस ने ट्रस्ट के दफ्तर को बंद करा दिया और नरेंद्र को पूछताछ के लिए थाने पर ले गई।

इस मामले में विहिप के जागृति विहार प्रखंड मंत्री अर्जुन त्यागी ने मेडिकल थाने में नरेंद्र राणा व अज्ञात को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नरेन्द्र राणा को गिरफ्तार कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static