सिद्धार्थनाथ का अखिलेश पर कटाक्ष, कहा-साइकिल चलाने से वो और उनके कार्यकर्ता स्वस्थ रहेंगे

punjabkesari.in Tuesday, Jun 05, 2018 - 05:50 PM (IST)

लखनऊः बंगला खाली करने के बाद वीवीआईपी गेस्ट हाउस में शिफ्ट हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों रोज सुबह लखनऊ की सड़कों पर साइकिल चलाने की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इसी के चलते स्वास्थय मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अखिलेश पर तीखा कटाक्ष किया है।

उन्होंने कहा कि हमारे सूचना प्रसारण मंत्री जसवंत सिंह राठौर ने जिस तरीके से स्वास्थ्य के लिए एक चैलेंज देने की प्रक्रिया शुरू की है। उसके बाद अब अगर अखिलेश यादव साइकिल चलाते हैं और स्वस्थ रहने की कोशिश कर रहे हैं तो उनको शुभकामनाएं। 

मंत्री यही नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश को साइकिल चलानी भी चाहिए क्योंकि हम स्वस्थ तो सब स्वस्थ। सैर करने और साइकिल चलाने से अखिलेश यादव भी स्वस्थ रहेंगे और उनके साथ उनके कार्यकर्ता भी स्वस्थ रहेंगे। इस पर चुटकी लेते हुए मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी स्वस्थ रहेगी तो देश भी स्वस्थ रहेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static